-पंजाब लीडरशिप को केजरीवाल का निर्देश, पूरी ताकत से दें किसानों का साथ
-दिल्ली में ‘आप’ पंजाब नेताओं की केजरीवाल से हुई बैठक, कृषि कानूनों पर विस्तार से चर्चा की
चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्ड). आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेताओं ने वीरवार को पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात करके कृषि कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह (विधायक), यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मीत हेयर, विधायक अमन अरोड़ा व किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक कुलतार सिंह संधवां मौजूद थे।
पार्टी हैडक्वाटर से जारी जानकारी के अनुसार अरविन्द केजरीवाल ने ‘आप’ पंजाब की समूह लीडरशिप को निर्देश जारी किए है कि वह किसानों का डटकर साथ दें। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के किसानों को उनकी सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गैरंटी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि एमएसपी कौन देगा। किसानों को एमएसपी पर खरीद की कानूनी गैरंटी अति जरूरी है और यह पूरे मसले का एकमात्र समाधान है। केजरीवाल ने कहा कि यदि केंद्र की मोदी सरकार एमएसपी पर कानूनी गैरंटी नहीं देते तो यह कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार को देनी चाहिए।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक के लिए आख़री दम तक लड़ाई लड़ेगी और किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी पर खरीद को कानूनी गैरंटी दिला कर ही दम लेगी।इस मौके अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब की ‘आप’ नेतृत्व को निर्देश दिए कि वह किसानों को एम.एस.पी की कानूनी गैरंटी दिलाने के लिए पूरे पंजाब में अभियान चलाएं।
إرسال تعليق