चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है. पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है. रंजीता मेहता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं. रंजीता मेहता पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद की टिकट न मिलने से नाराज चल रही थीं. इसी वजह से उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया और भाजपा ज्वॉइन कर ली.

Post a Comment

Previous Post Next Post