चंडीगढ़ 

पंचकूला में भाजपा के कुलभूषण गोयल मेयर पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की उपिंदर आहलूवालिया को मात दी। पंचकूला में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत हासिल की है। 2 सीटें जजपा के खाते में आई और दो सीटों पर आजाद प्रत्याशी जीते। 


हरियाणा में बुधवार को निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच हुए चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिली है। 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव में सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए पहली बार सीधे वोट डाले गए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post