चंडीगढ़ 



 गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे व माता गुजरी जी की शहादत व किसान आंदोलन के समर्थन में शहर में कई स्थानों पर लंगर लगाए जा रहे है। लोग बहुत ही श्रद्धा से लंगर को बना कर उसे लोगों के बीच बड़े प्यार से बांट रहे है। पीजीआई चौक के पास पिछले पांच दिनों से लगातार लंगर की सेवा गांव खुड्डा अली शेर निवासियों की ओर से की जा रही है। गांव के पूर्व सरपंच और लंगर लगाने की देखरेख करने वाले बाबा गुरदयाल सिंह ने कहा कि यह लंगर पिछले 12 सालों से अधिक समय से हर साल साहिबजादों की याद में लगाया जाता है। इस बार दिल्ली सीमा पर किसान भाई अपने हक के लिए बैठे हुए है,उनका समर्थन भी किया जा रहा है। सेक्टर-11 की मार्केट की ओर से भी लोगों के लिए आज लंगर लगाया गया है। मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि हर साल यहां लंगर लगाया जाता है

Post a Comment

أحدث أقدم