चण्डीगढ़ : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद एवम् ओडिशा के पूर्व राज्यपाल स्व. वीर यज्ञदत्त की धर्मपत्नी श्रीमती प्रकाशवती  का आज प्रातः उनके पैतृक गांव तखतगढ़, जिला रोपड़ में देहांत हो गया। वे 90 वर्ष की थी। उनका आज दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया। उनके सपुत्र एफसीआई के पूर्व निदेशक प्रेमदत्त ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। स्व.वीर यज्ञदत्त शर्मा का 1994 में ओडिसा के राज्यपाल रहते निधन हो गया था। यज्ञदत्त शर्मा ने पंजाब में जनसंघ और भाजपा को मजबूती देने का काम किया। वे गुरदासपुर और अमृतसर से सांसद रहे। 1990 में ओडिसा के राज्यपाल बने थे।

Post a Comment

أحدث أقدم