मोहाली  (प्रवेश फरण्‍ड) 

शहीद फेरूमान अकाली दल इंडिया ने खेती विरोधी कानून के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देने का फैसला किया। 

शहीद फेरूमान अकाली दल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जसबीर दास ने बताया कि यह कानून पूरी तरह किसानों के खिलाफ है और किसानों को बर्बाद करने वाला है तभी तो देश का अन्नदाता आज दिल्ली में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ ने को मजबूर हैं.

महंत जसबीर दास ने बताया कि वह अपने हजारों समर्थकों के साथ दिल्ली कूच करने वाले हैं वह दिल्ली के संसद भवन तक जायेंगे चाहें तो पुलिस उनहे गिरफ्तार कर ले वह वहीं से अपना मरन व्रत शुरू कर देंगे वह किसानों के हित के लिए कन्धे से कन्धा मिलाकर उनके साथ खड़े है जब तक उसका कोई समाधान नहीं निकल जाता  सरकार को किसानों के खिलाफ की गई गन्दी राजनीति बंद करनी ही पड़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post