चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्ड )
पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ प्रदेश द्वारा जबरदस्त किलेबंदी कर चुनाव अभियान में जोश भर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आशा जसवाल, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा के नेतृत्व में चंडीगढ़ महिला मोर्चा महिलाओं के जत्थे स्थानीय भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार में घर-घर दस्तक देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास यात्रा के संदेश एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किए गए कार्यों की श्रृंखला एवं भविष्य के विकास के रोड मैप की जानकारी घर घर पहुंचा रहें हैं।
रुबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने यहाँ जारी एक ब्यान में कहा कि चण्डीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं दिन-रात चुनाव में जुटी हुई हैं व आने वाले समय में छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं, घर-घर संदेश एवं महिला पंचायत लगाकर जनता से संपर्क स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि चण्डीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा बिहार विधानसभा चुनाव में चण्डीगढ़ महिला मोर्चा नेता रुबी गुप्ता के नेतृत्व में पटना, भोजपुर व आरा विधानसभा क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है जहां पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी हुए थे।
إرسال تعليق