-कोविड वैक्सीन के लिए चाहिए 27,000 कोल्ड-चेन प्वाइंट
-कोविड वैक्सीन के लिए चाहिए 76.000 कोल्ड-चेन उपकरण
चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्ड )
कोविड वैक्सीन की इंट्री देश में होने वाली है। एेसे में सबसे बड़ी चुनौती है वैक्सीन का रखरखाव। वजह है कि कुछ कोविड वैक्सीन को माइनस चार डिग्री सेल्सियस पर रखा जा सकता है और कुछ को चार डिग्री सेल्सियस
पर। एेसे में जरूरी हैं 27000 से ज्यादा कोल्ड चेन प्वाइंट और 76000 से ज्यादा कोल्ड चेन उपकरण। इन समस्याओं को समाधान लेकर आई है अशोक एंड कंपनी। उद्देश्य यह है कि कोल्ड चेन प्वाइंट की आवश्यकता को कम करके ड्राई आइस के माध्यम से वैक्सीन को एकदम सुरक्षित वातावरण में रखा जा सके। वैक्सीन को अल्ट्रा-लो और कम तापमान में रखने की जरूरत है। यह कंपनी इंसुलेटड आईस बाक्स और ड्राई आइस का उपयोग करके वैक्सीन को सुरक्षित रखने का दावा करती है। वास्तव मेॆ कोविड वैक्सीन लाने और ले जाने के लिए ड्राई आइस की
आवश्यकता सबसे ज्यादा होती है। इसका उपयोग किया जाए तो कोल्ड चेन प्वाइंट और कोल्ड चेन उपकरणोॆं का काम भी कम हो सकता है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड वैक्सीन लगाने के कार्यक्रम में
27,000 से ज्यादा कोल्ड-चेन प्वाइंट और 76.000 कोल्ड-चेन उपकरण हैं।
इसमें से 95 फीसदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्रों और उप केंद्रों में हैं। वैक्सीन ले जाने के लिए ड्राइ आइस का
उपयोग किया जाता है। ड्राई आइस का उपयोग प्राथमिक रूप से कुछ सौ खुराकों
से लेकर बहुतायत ट्रक लोड तक के लिए अल्ट्रा लो टेंपरेटर बनाए रखने के
लिए किया जा सकता है। यह त्वरित और बड़े पैमाने पर संचालन में भी प्रभावी
है।
27 मार्च 2014 को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को पोलियो मुक्त
देश घोषित किया था। वर्ष 2011 में वाइल्ड पोलियो वायरस का एक भी मामला
सामने नहीं आया था। पोलियो टीकाकरण अभियान की सफलता का एक प्रमुख कारण था
लॉजिस्टिक्स में ड्राई आइस का उपयोग। वर्ष 2011 में पल्स पोलियो दिवस पर
जन टीकाकरण की मात्रा जानने के लिए, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा 172
मिलियन बच्चों का टीकाकरण किया गया था।
विशेषज्ञों ने बताया है कि कोविड -19 वैक्सीन की दो लाख खुराफ को स्टोर
करने और परिवहन के लिए सिर्फ 1000 किलोग्राम ड्राई आइस की जरुरत होगी।
इसके लिए जरूरी है ठीक से डिजाइन और इंसुलेटेड आकार के बाक्स। जरूरी यह
है कि बाक्स न खोला जाए। वैक्सीन परिवहन और भंडारण के लिए विश्व स्तर पर
इसी तरह के बक्से का उपयोग किया जा सकता है।

إرسال تعليق