चंडीगढ़ 

पंजाब सरकार द्वारा 6ठा वेतन आयोग देने की बजाए मुलाजिमों के साथ किए जा रहे टाल-मटोल वाले रवैये की आम आदमी पार्टी ने सख्त निंदा की है। 

पार्टी मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम ने कहा कि कैप्टन सरकार मुलाजिमों के साथ किए वायदे पूरे करने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने बार-बार पंजाब के मुलाजिमों के साथ 6ठा वेतन आयोग देने के अनेकों बार वायदे किये गए जो वफ़ा नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हैरानी वाली बात है कि बादल सरकार के समय बैठाया गया आयोग आज तक लटका हुआ है और कैप्टन अमरिंदर सिंह जुमलेबाज साबित हो रहे हैं। 


‘आप’ नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत पंजाब के मंत्रियों ने अपने ही किए हुए वायदों से पलटने की बहुत ही अच्छी महारत हासिल कर ली है। उन्होंने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को निशाना बनाते हुए कहा कि वित्त मंत्री बादलों व कैप्टन का सांझा है जो लोगों को सुविधा देने की बजाए मुलाजिमों को गुमराह कर उन पर टैक्स लगाने की ही साजिशें करता रहता है। 

‘आप’ नेताओं ने कहा विधान सभा चुनाव के दौरान वेतन आयोग का वायदा करके सत्ता में आई कैप्टन सरकार के साढ़े तीन साल बीत जाने पर भी इस को लागू नहीं कर सकी। साल 2019 की दीवाली के मौके खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सांझा मुलाजिम मंच पंजाब और चंडीगढ़ की ओर से किए संघर्ष के दौरान दिसंबर 2019 तक रिपोर्ट पेश करने की बात कही थी, जिस को बाद में फरवरी 2020 के बजट सैशन तक टाल दिया गया। पंजाब के 10 लाख के कऱीब मुलाजिम संशोधित वेतन आयोग से वंचित हैं, वहीं पंैनशरों को भी संशोधित पेंशन या महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा। 


‘आप’ नेताओं ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किये गए सभी वायदों से पलट गए हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के नौजवान रोजगार के लिए सडक़ों पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं और दूसरी ओर पंजाब के मुलाजिम अपने हक़ लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, परंतु पंजाब सरकार के सभी मंत्री, चहेते अपनी तिजौरियां भरने में लगे हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मुलाजिमों को 6ठा वेतन आयोग लागू किया जाए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post