चंडीगढ़  (प्रवेश फरण्ड ) 


राम जन्मभूमि निर्माण कार्य के लिए धनसंग्रह अभियान के अंतर्गत रामभक्तों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन सेक्टर 30 स्थित शिव शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों पर होते हुए काली माता मंदिर सेक्टर 30 पर समाप्त हुआ। गौरतलब है कि अयोध्या स्थित भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य विशाल मंदिर के निर्माण की सभी बाधाएं माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दूर करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ समय पहले शिलान्यास संपन्न करवाने के बाद कार्य तीव्र गति से प्रारंभ हो चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि मंदिर का पूर्ण निर्माण 2023 तक संपन्न हो जाएगा। देश के प्रत्येक रामभक्तों के सहभागी बनाने के लिए धन संग्रह का अभियान प्रारंभ किया गया है जिसके तहत प्रत्येक राम भक्त अपनी इच्छानुसार मंदिर निर्माण के लिए अपना सहयोग प्रदान कर सकें आज के कार्यक्रम में पार्षद राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू, राज किशोर एडवोकेट, भाजपा महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता नरेश अरोड़ा और धर्माचार्य प्रमुख गिरवर शर्मा, साहिल कुमार एडवोकेट, विशाल कुमार, आनंद शक्ति मंदिर के प्रधान सुभाष, महिला मोर्चा जिला प्रधान श्रीमती यशोदा, शिव शक्ति मंदिर महिला संकीर्तन मंडली की दर्जनों महिलाओं व हज़ारों रामभक्तों ने प्रातः काल प्रभातफेरी में भगवान राम के भजन गाए और लोगों को मंदिर निर्माण के धन संग्रह के लिए जागरूक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post