-एक सप्ताह के अंदर दलित विद्यार्थियों की रोकी डिग्रियां न दी तो संघर्ष का ऐलान करेगी ‘आप’




जालंधर/चंडीगढ़ 

पंजाब सरकार की नाकामियों के कारण आज लाखों दलित विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है। सरकार द्वारा अभी तक एससी स्कॉलरशिप के पैसे प्राईवेट कालेजों को न भेजे जाने के कारण विद्यार्थियों की डिग्रियां कालेजों द्वारा रोक लेना बहुत ही निंदनीय है। यह बयान आज यहां एक प्रेस कान्फ्रैंस के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के इंचार्ज और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने दिया। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस संबंधी उनकी ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर डिग्रियां रोकने वाले कालेजों के विरुद्ध कार्रवाही करने की भी मांग की गई है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार के बीच स्कॉलरशिप को लेकर हो रहे झगड़े के कारण पंजाब के लाखों दलित विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। बड़ी संख्या में दलित विद्यार्थियों ने पंजाब के प्राईवेट कालेजों से सरकार की ओर से दी जा रही स्कॉलरशिप के अधीन डिग्रियां पूरी की हैं, परंतु पंजाब सरकार की ओर से कालेजों को स्कॉलरशिप का पैसा न मिलने के कारण अब प्राईवेट कालेजों ने विद्यार्थियों की डिग्रियां रोक दी हैं, जिससे पंजाब के करीब 7 लाख विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है। जिन विद्यार्थियों ने अपनी आगामी पढ़ाई जारी रखनी है या कहीं नौकरी के लिए आवेदन करना है, तो वह अब इससे वंचित रह जाएंगे। 

‘आप’ नेताओं ने कहा कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत द्वारा 63 करोड़ रुपए के घोटाले किये जाने के कारण केंद्र सरकार ने स्कॉलरशिप की आगामी किश्त भेजने से इन्कार कर दिया था। जिस कारण इन दलित विद्यार्थियों का भविष्य अब खतरे में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अन्य दलित जत्थेबंदियों की ओर से लगातार मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है, परंतु अब तक इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया है। ‘आप’ मांग करती हैं कि इस घोटाले की माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सीबीआई से जांच करवा कर एससी विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के नाम जनतक करे और उनको बनती सजा दी जाए। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर दलित विद्यार्थियों की रोकी गई डिग्रियां न मिलीं, व दोषी कालेजों के विरुद्ध बनती कार्रवाई न की तो आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार के खिलाफ तीखा संघर्ष करने का ऐलान करेगी।

 


Post a Comment

Previous Post Next Post