सबका साथ सबका विकास नीति की याद दिलाई
चंडीगढ़ (प्रवेश फरण्ड )
चण्डीगढ़ की डनहम होम्यो फोरम के अध्यक्ष डॉ अनुकान्त गोयल व पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एचके खरबंदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करके मांग की है कि जैसे पिछले महीने आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि आयुर्वेद के डॉक्टर भी अब जनरल और ऑर्थोपेडिक सर्जरी के साथ आंख, नाक, कान और गले की भी सर्जरी कर सकेंगे, वैसे ही होम्योपैथी डाक्टरों को भी इसकी इजाजत मिलनी चाहिए।
क्योंकि वो भी अपनी पढ़ाई के आखिरी पड़ाव में सर्जरी की पढ़ाई के साथ-साथ18 महीने की क्लिनिकल ट्रेनिंग भी अस्पताल में पूरी करके ही डिग्री हासिल करते हैं। आयुष मंत्रालय को मोदी सरकार की सबका साथ-सबका विकास नीति का पालन करते हुए होम्योपैथी व आयुर्वेदिक डाक्टरों को बराबर आंकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय को पहल करते हुए इस मामले में जल्द से जल्द कोई सकारात्मक फैसला लेते हुए होम्योपैथीक डाक्टरों को भी सर्जरी की अनुमति देने का फैसला लेना चाहिए।

Post a Comment