चंडीगढ़  


पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने के विरोध में आज शिव सेना हिंदुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ पर्देश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान के आदेशानुसार हिंदुओं की धार्मिक  भावनाओं को ठेस पहुंचाने  का विरोध वयक्त करने के लिए मकान नं 2702, सैक्टर 49/सी, चंडीगढ़ से रोष जताते हुए 49-50 की लाईटों पर जाकर राजकुमार पारचे और मनीष सूद की अध्यक्षता में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया । दिल्ली में श्री हनुमान मंदिर तोड़े जाने पर BJP और आम आदमी पार्टी का पुतला भी जला कर जोरदार विरोध किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए अजय सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को  सख्त हिदायतें देनी चाहिए कि पाकिस्तान सरकार को ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम कदम उठाने चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी इसके खिलाफ सख्त राजनीति अपनाने चाहिए। इस अवसर पर चंडीगढ़ उप प्रमुख राज कुमार वर्मा चंडीगढ़ उप प्रमुख बुध पाल, चंडीगढ़ युवा प्रमुख अजीत चौहान, चंडीगढ़ उप युवा प्रमुख अमित अटवाल, वार्ड नंबर 5 प्रभारी कमलेश कुमार, सेक्टर 49 से, अनिल बिङला, मोली जागरा ब्लोक प्रमुख पप्पू लाल, वाङ प्रमुख ओम फिरोज राजपुत,अजय  और अन्य शिवसैनिक इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post