जींदः हरियाणा में एक 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। मामला जींद जिले का है। गैंगरेप का आरोप गांव के ही चार युवकों पर लगा है। महिला थाना में 4 युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, रेप, SC/ST एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


मामला सदर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। महिला थाने की एसएचओ ने बताया कि 3 फरवरी की रात करीब 12 बजे 15 साल की किशोरी को उसके घर के पास से उसी के गांव के चार युवक उठा ले गए थे। सुनसान जगह ले जाकर चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़ित लड़की की उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post