तरनतारन
पंजाब के तरनतारन से एक बड़ी खबर सामने आई है। वहां पर नशा करने के एक आरोपी को रिश्वत ले कर छोडऩे के आरोप में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिल्हाल वह गिरफ्तार नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार 7 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज ASI गुरदियाल सिंह को नामजद किया है। आरोप है कि ASI ने दो अन्य लोगों से मिलकर आरोपी को छोड़ा था, उन्हें भी केस में नामजद किया गया है। उनमें एक रेस्टोरेंट (Restaurent) के मालिक JS गिल गुरविंदर सिंह और गांव वां तारा सिंह के भोलू नामक व्यक्ति के तौर पर हुई है। केस दर्ज होने के बाद ASI गुरदियाल सिंह कहीं चला गया है, जबकि उसके साथी भी फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार यह केस सतनाम सिंह निवासी मियाणी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
सतनाम ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसने नशा किया हुआ था। इसी आरोप में गत 23 दिसंबर को नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज ASI गुरदियाल सिंह ने उसे पकड़ लिया। दरअसल, गांव वां तारा सिंह के भोलू नामक शख्स ने उसे पकड़वाने के लिए नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज को शिकायत की थी। इसी बीच JS गिल रेस्टोरेंट के मालिक गुरबिंदर सिंह ने ASI से सांठगांठ करके गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे 10 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए कहा। इस पर उसने 7 लाख रुपए दे दिए और बाकी की पैसे उसे बाद में देने की बात कही। मगर कुछ दिन बाद ही आरोपी थानेदार तीन लाख रुपए की मांग करने लगे। साथ ही धमकी दी कि अगर 3 लाख रुपए न दिए तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों का शिकार बन रहे सतनाम सिंह ने परेशान हो कर तरनतारन के एसएसपी को इसकी शिकायत कर दी।
डीएसपी ने बताया कि सतनाम की शिकायत की जांच करने के बाद आरोपी सही पाए गए। इसलिए अब तरनतारन के थाना सिटी में नारकोटिक्स (Narcotics Cell) के इंचार्ज समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह अपने घरों से गायब है।
إرسال تعليق