चंण्डीगढ : पूर्व डिप्टी मेयर व वार्ड नं. 24 के पार्षद अनिल दुबे ने मौलीजागरां थाने के एसएचओ जुलदान सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल दुबे ने थानेदार को भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे इलाके में जुएबाजी व नशाखोरी पर लगाम लगाने की बजाए इन्हें बढ़ावा देने के काम में जुटे हुए हैं। उनके मुताबिक असामाजिक तत्वों के सिर पर जुलेदान सिंह का पूरा-पूरा वरदहस्त है। मौलीजागरां में आम जनता बुरी से त्रस्त है। यहां आए दिन झगड़ा-फसाद होता रहता है व अपराध भी बढ़ गया है, परंतु पुलिस पैसे बनाने में लिप्त है।


जुलदान सिंह के तबादले की मांग को लेकर अनिल दुबे की अगुवाई में आज  मौलीजागरां क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा गया जिसके प्रति जनता ने काफी उत्साह दिखाया।  इन हस्ताक्षरित दस्तावेजों को पुलिस उच्चाधिकारियों को सोंपा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post