दिल्ली।  पुलिस ने 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दो आरोपी मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह को जम्मू से गिरफ्तार किया है।जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड किडार फ्रंट के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में जम्मू से गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति हैं। वह जम्मू शहर के चट्ठा के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार रात को उन्हें हिरासत में लिया गया और तुरंत पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सीमाओं पर किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडे भी लहराया थे। सिंह के परिजनों ने उन्हें निर्दोष करार दिया है और तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्होने बताया कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें फोन किया और वह गांधीनगर पुलिस स्टेशन जा रहे थे। इसके बाद उनका फोन बंद होने लगा। पूछताछ करने पर मुझे पता चला कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया है। उसने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब उसका पति लाल किले पर नहीं था, बल्कि दिल्ली बॉर्डर पर था। उन्होंने कहा, वे अकेले एसएसपी के पास गए थे। क्योंकि उनको कोई डर नहीं था। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post