मुंबई  

कपूर खानदान के छोटे बेटे और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज निधन हो गया वह 58 साल के थे। उन का दिल का दौरान पडऩे से निधन हो गया। राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्मों से मशहूर हुए अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर की तबीयत बिगडऩे के बाद राजीव को उनके बड़े भाई रणधीर कपूर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद भी राजीव को बचाया नही जा सका। रणधीर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव नहीं रहे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके। “रणधीर ने यह भी कहा कि वह अब अपने भाई के मृतक शरीर की प्रतीक्षा कर रहें है। 


पिछले साल ही राजीव कपूर के बड़े भाई फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। कपूर परिवार अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाया था और अब राजीव की मौत के कारण परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। राजीव तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। जिक्र योज्य है कि राजीव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म जिम्मेदार से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली। फिल्म में राजीव के साथ मंदाकिनी मुख्य भूमिका में थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अभिनय में ज्यादा कामयाबी नहीं मिलने के बाद, राजीव ने एक निर्माता के रूप में फिर से अपना काम शुरू किया। राजीव ने हिना, प्रेम ग्रंथ और आ अब लौट चलें जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم