• मुख्यमंत्री ने सेवा केन्द्रों में 56 नयी सेवाओं की की शुरूआत
  • प्रशासनिक सुधार के अंतर्गत ऐसी प्रणाली विकसित करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य



चंडीगढ़ 

मुख्यमंत्री पंजाब की तरफ से सेवा केन्द्रों में 56 नयी सेवाएं शामिल करने की आनलाइन शुरुआत किये जाने से कुछ समय बाद आज मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने पाँच नागरिकों को नयी सेवाओं के सर्टिफिकेट सौंपे। इन नयी सेवाओं की शुरुआत से सेवा केन्द्रों में दी जाने वाली नागरिक केंद्रित सेवाओं की संख्या 271 से बढ़ कर 327 हो गई है।

यहाँ अपने कार्यालय में पहले पाँच लाभार्थियों, मोहाली के धरया अग्रवाल और लोहगढ़ के नीरज कुमार (दोनों लर्निंग लायसेंस), माजरी के आशु जलाल (रिहायशी प्रमाण -पत्र), खरड़ के इन्दरप्रीत सिंह और माजरी के रमनदीप राठौर (दोनों मैरिज सर्टिफिकेट) को सर्टिफिकेट सौंपते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में और पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए सेवा केन्द्रों में 56 नयी सेवाओं शामिल की गई हैं।

उन्होंने कहा कि यह नागरिकों को निर्विघ्न ढंग से सेवाएं देने की प्रणाली को और सुचारू बनाऐगा और नागरिक एक छत के नीचे सभी जरूरी सेवाएं ले सकेंगे। श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार लोगों को समयबद्ध और निर्विघ्न सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक सेवा प्रदान करने की प्रणाली में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जवाबदेही यकीनी बनाई जायेगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा केन्द्रों में विभिन्न विभागों की अन्य नयी सेवाओं की शुरुआत लोगों को उनके घर के नजदीक और निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने में एक और मील पत्थर है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधार के अंतर्गत लोगों की सुविधा के लिए ऐसी प्रणाली विकसित करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य है। श्रीमती महाजन ने कहा कि लोगों को उनके रोजमर्रा के प्रशासकीय कामों में और सुविधा देने के लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रशासनिक सुधारों विभाग के डायरैक्टर श्री परमिन्दर पाल सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم