लुधियाना। एक फर्जी आश्रम में ढोंगी बाबा ने शरण में आई अकेली 22 वर्षीय युवती को हवस का शिकार बना डाला और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्लास्टिक के बड़े थैले में शव को बांधकर गांव दाद के एक खेत में फेंक आया। 26 फरवरी को फिरोज गांधी मार्केट से लापता हुई युवती से फुल्लांवाल इलाके में फर्जी आश्रम संचालक ढोंगी बाबा संबोध दास ने दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने ढोंगी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया है। उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।  

Post a Comment

أحدث أقدم