• ...कांग्रेस के अपने विधायकों द्वारा लगाए दोषों से साबित हुआ कि अमरिन्दर सिंह घोटालों का ही कैप्टन है -हरपाल चीमा
  • ...कांग्रेस भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों की पार्टी है
  • ...पहले तो विरोधी ही कहते था, अब तो कांग्रेस के अपने विधायक मान रहे कि कांग्रेस के मंत्री चोर और राजा निकम्मा है
  • ...भ्रष्टाचारी मंत्रियों और विधायकों की सूची सोनिया गांधी को सौंपने की बजाए उन पर कार्यवाही करें कैप्टन




चंडीगढ़ 

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि साबित हो चुका है कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों और घोटालों की पार्टी है, क्योंकि पहले तो केवल विरोधी ही कहते थे, परन्तु अब तो कांग्रेस पार्टी के विधायक ही मान रहे हैं कि कांग्रेस के मंत्री चोर और राजा निकम्मा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जगह जगह लगे ‘पंजाब के कैप्टन’ के बोर्डों की जगह ‘घोटालों के कैप्टन’ के बोर्ड लगने चाहिएं।

शुक्रवार को पार्टी के मुख्य दफ्तर से जारी बयान के द्वारा हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं ने पंजाब की सत्ता पर काबिज हो कर पंजाब के खजाने व पंजाब वासियों को लूटा और पीटा है। उन्होंने कहा कांग्रेसी नेताओं की ओर से किये घोटालों की सूचियां खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बनाईं और कांग्रेस हाईकमांड के समक्ष पेश की, परन्तु मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ कर अमरिन्दर सिंह ने चोर मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। चीमा ने दोश लगाया कि अमरिन्दर सिंह सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए चोर मंत्रियों, विधायकों की सूची तैयार कर सकता है, कार्यवाही नहीं।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह साबित हो चूका है कि अमरिन्दर सिंह घोटालों का ही कैप्टन है। कांग्रेस के चोर मंत्रियों और विधायकों की सूचियां ही अमरिन्दर सिंह का कबूलनामा है कि वह माफिया और भ्रष्टाचारियों की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरिन्दर सिंह को तो सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी की लालसा है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह को न तो गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का कोई दर्द और न दलित विद्यार्थियों की पढ़ाई की कोई चिंता है। आज भी रेत माफिया, शराब माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, केबल माफिया, नसा माफिया और वैक्सीन माफिया द्वारा प्रदेश के लोगों को लूटा जा रहा है। 

चीमा ने दोष लगाया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार प्रदेश के खजाने को लूट कर कांग्रेस हाईकमांड की तिजोरी भर रही है। पंजाब के लोगों द्वारा कांग्रेसी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के भ्रष्टाचार के विरुद्ध रोष प्रकट करने के बावजूद भी कांग्रेस हाईकमांड ने कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से कांग्रेस हाईकमांड को भ्रष्टाचारियों की सूची देने के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान श्रीमती सोनिया गांधी आप ही माफिया चला रहे मंत्रियों, विधायकों और अन्य कांग्रेसी नेताओं को बचा रही है।   

 

Post a Comment

Previous Post Next Post