चण्डीगढ़ :

 आज पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-43, स्वतंत्रता सेनानी कॉम्प्लेक्स में पौधा रोपण के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर आचार्यकुल संस्था के अध्यक्ष के. के. शारदा ने भारत के महान पर्यावरण चिंतक सुंदरलाल बहुगुणा जी को याद करते हुए सभी से उनका अनुसरण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर आचार्यकुल की सहसचिव प्रज्ञा शारदा, मुक्तेश्वर जोशी, बिमला मेहरा, अरुण शर्मा, रमा, राधा कृष्ण, पुरषोत्तम, शीश पाल, दर्शना, लवली शर्मा, दर्शन सिंह, सुखचैन सिंह तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم