रांची। 

झारखंड की राजधानी में सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिस्मफरोशी का धंधा चलने की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मामला चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। पुलिस ने अलग-अलग दो होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने जैस्मीन होटल से 2 लड़कियों और 2 लड़कों को पकड़ा। वहीं, एक लग्जरी गाड़ी से भी 2 अन्य युवतियों और दो युवक को डिटेन किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

सूत्रों के अनुसार, रांची पुलिस को चुटिया थाने क्षेत्र में जिस्मफरोशी की सूचना मिली थी। इसके बाद चुटिया थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवक और 2 युवतियों को जैस्मीन होटल के कमरों से संदिग्ध अवस्था में दबोचा लिया। बताया जाता है कि अनुसार ऑनलाइन तरीके से ग्राहक सेक्स वर्करों को बुक करते थे। इसके बाद उन्हें तय जगह पर लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। रांची के स्टेशन रोड स्थित जैस्मीन हॉटल में रुके ग्राहकों को भी सेक्स वर्कर सप्लाई की जाती थी, जिसकी जानकारी लागातार पुलिस को मिल रही थी। इसी आधार पर रविवार को चुटिया पुलिस ने कार्रवाई की है। इस गिरोह का सरगना पुलिस के पकड़ से दूर है। कहा जा रहा है कि दोनों युवतियां बंगाल की हैं और ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि शायद इन्हें सेक्स वर्कर के रूप में ही रांची लाया गया था।



जैस्मीन होटल पूर्व में भी चर्चा में आया था। उस वक्त होटल की छत पर एक युवती का शव बरामाद हुआ था, जो बंगाल की रहने वाली थी। उस वक्त भी आशंका जाहिर की गई थी कि होटल में कुछ गलत होता है। हालांकि, कोई साक्ष्‍य न मिल पाने के कारण होटल पर कानून का शिकंजा नहीं कसा गया था। इस बार होटल के कमरों में जिस्मफरोशी की बात सामने आई है।

Post a Comment

أحدث أقدم