शिमला
एसोचैम की हिमाचल प्रदेश स्टेट डवलपमैंट कॉऊंसिल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सुबह 3.40 बजे उनका निधन हो गया था, उन्हें सोमवार को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
स्वर्गीय श्री सिंह हिमाचल प्रदेश के 9 बार विधायक और पांच बार के सांसद रहे, उन्होंने 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
हिमाचल प्रदेश स्टेट डवलपमैंट कॉऊंसिल के चेयरमैन तथा आयुष ग्रुप ऑफ कंपनीज इंडिया के सीएमडी, श्री जितेंद्र सोढ़ी ने कहा, हमने एक महान नेता व दिग्गज नेता को खो दिया है - जिनकी कमी को पूरा नही किया जा सकता। प्रदेश के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है जो कभी मिटने वाला नहीं है। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति और महत्वपूर्ण कार्य हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि एक सच्चे व्यक्तिव के धनी,जिन्हें सभी लोगों ने बेशुमार प्यार व सम्मान दिया था। हमारी उनके प्रति गहरी संवेदना है, ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
हिमाचल प्रदेश स्टेट डवलपमैंट कॉऊंसिल के को-चेयरमैन तथा अल्फा केमिकल्स के सीईओ एंड फाउंडर श्री राकेश नागपाल, ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह का निधन वास्तव में राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्हें उनके उल्लेखनीय नेतृत्व और पहाड़ी राज्य में अद्वितीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। राज्य के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि एक जननायक और एक शानदार प्रशासक राजा वीरभद्र सिंह ने पहाड़ी राज्य के एमएसएमई के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्योंकि उन्होंने हमेशा उद्योगों को बढ़ावा देने का समर्थन किया। एसोचैम हिमाचल प्रदेश स्टेट डवलपमैंट कॉॅऊंसिल की ओर से हम सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।
Post a Comment