आज के समय में जयमाल स्टेज पर एक अलग ही तस्वीर नजर आ रही है| कभी देखा जाता है कि दुल्हन जयमाल स्टेज पर एंट्री लेते वक्त फायरिंग कर रही है तो कभी दूल्हे के सामने अपने तेवर दिखा रही है| वहीं, कभी-कभी जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन दोनों ही एक अलग कारनामे में नजर आते हैं| फिलहाल, अब एक और वीडियो सामने आया है| जिसमें जयमाल स्टेज पर दुल्हन ‘कबड्डी-कबड्डी’ का खेल खेलती नजर आ रही है| दरअसल, दुल्हन ‘कबड्डी-कबड्डी’ खेल नहीं रही है लेकिन वह जिस हिसाब से इधर से उधर भाग रही है उससे ऐसा ही लग रहा है| वहीं, दूल्हा को आप देखेंगे कि वह दुल्हन के माला डालने के लिए उसे पाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह हाथ नहीं आ रही है| हालांकि, एक समय में दूल्हा दुल्हन को माला पहनाने में कामयाब हो जाता है|

दूल्हे ने जयमाला स्टेज पर पकड़ा हाथ, दुल्हन ने रिवाल्वर से कर दी फायरिंग…Video आया सामने

 शायद अब वो जमाना नहीं रहा कि जब कोई लड़की दुल्हन बनने पर शर्माया करती थी| तभी तो आप आजकल किसी भी शादी में देखते होंगे कि दुल्हन एकदम खुले अंदाज में रहती है| लेकिन एक जगह से दुल्हन का जो खुला अंदाज सामने आया है वह बेहद अलग है| दुल्हन का अंदाज देख आप चकित रह जायेंगे| दरअसल, दुल्हन बन्दूक की दम पर एंट्री ले रही है| ख़ास बात यह कि वह खुद बन्दूक चला रही है| दुल्हन के इस तरह के अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

बतादेंकि, ऐसा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ है| बताया जाता है कि जेठवारा क्षेत्र में 30 मई को शादी के दौरान दुल्हन ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी| वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन जयमाला की रस्म के लिए स्टेज पर चढ़ रही है| आसपास कई लोग मौजूद हैं| स्टेज पर पहले से ही मौजूद दूल्हा दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे स्टेज पर चढ़ाता है| इसी दौरान दुल्हन अपने एक हाथ को ऊपर उठाती है| देखने में आता है कि दुल्हन के हाथ में रिवाल्वर होती है और वह देखते ही देखते फायरिंग कर देती है|

पुलिस ने की कार्रवाई….

रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए दुल्हन का वीडियो भले ही चर्चा का विषय का बना हो लेकिन पुलिस ने अपनी कार्रवाई कर दी है| वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है| एसपी प्रतापगढ़ आईपीएस आकाश तोमर ने मामले में सख्त रवैया अपनाया है और FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post