• जिले के अधीन पड़ते सभी नगर निगम वार्डों की सीटें भाजपा की झोली में डालने का संकल्प जताया मन्नू भसीन ने



चण्डीगढ़ 

  भारतीय जनता पार्टी, चण्डीगढ़ के जिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कार्यकारिणी की बैठक गाँव दरिया में जिला अध्यक्ष मनीष भसीन मनु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें जिला के पदाधिकारी, छह मंडलों के अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला के मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, नगर निगम पार्षद अनिल कुमार दुबे, जगतार सिंह जग्गा व विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कार्यकारिणी में मुख्य रूप से भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व अध्यक्ष व हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री व प्रभारी चंद्रशेखर, जिला महामंत्री भूपिंदर सिंह सैनी, संजीव कुमार वर्मा के साथ साथ पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी, चमन लाल आदि उपस्थित हुए और आगामी नगर निगम चुनावों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। अंत में जिला अध्यक्ष मनीष भसीन मनु ने बैठक मे आये हुए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व उनके जिले के अधीन पड़ते सभी नगर निगम वार्डों की सीटें भाजपा की झोली में डालने का संकल्प जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post