पंचकूला 


हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की है कि हरियाणा प्रदेश में अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के कर्मचारियों का ,सरकारी नौकरियों में जो बैंक लाग  है उसके बारे में सरकार द्वारा एक श्वेत पत्र जारी किया जाए इसके साथ ही उन  खाली पदों को भरने के लिए  एक विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए और इन खाली पदों को भरने के लिए एक  विशेष अभियान चलाया जाए. 


ताकि इन वर्गों के कर्मचारियों  को अपना अधिकार प्राप्त हो सके। उन्होंने  कहा कि हरियाणा प्रदेश में लगभग 4 लाख कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं और इसमें से लगभग 42000 कर्मचारी  अनुसूचित जाति से सम्बन्धित हैं जो कि 20  प्रतिशत के हिसाब से बहुत ही कम हैं। उन्होंने याद दिलाया कि हरियाणा प्रदेश में चौधरी भजनलाल ही केवल मात्र एक ऐसे मुख्यमंत्री हुए हैं , जिन्होंने  प्रदेश में अपने 12 साल के सबसे लम्बे शासनकाल में तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए न केवल सभी भर्तियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को नौकरियों में पूरा आरक्षण का लाभ दिया अपितु सारा  बैकलाग भी पूरा किया। उन्होंने याद दिलाया कि पहली बार मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने हरियाणा लोक सेवा आयोग का चेयरमैन एक अनुसूचित जाति से सम्बन्धित आई एस अधिकारी  एल डी कटारिया को बना कर क्लास वन और क्लास टू की सरकारी नौकरियां में अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के साथ पूरा न्याय किया गया। अनूसूचित जाति के लोगों की आवाज को कुमारी सैलजा ने सदैव ही बुलंद किया है और यही कारण है कि चौधरी भजनलाल के तीनों ही शासन कालों के दौरान ही इन वर्गों के कर्मचारियों का बैकलाग पूरा करवाने में उन्होंने अग्रणीय भूमिका निभाई। जिससे अनुसूचित जाति के कर्मचारियों का बैकलाग पूरा होता रहा।इस स्तुत्य प्रयास और अंहम भूमिका निभाने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा कुमारी सैलजा का आभार व्यक्त किया जाना चाहिए।

                  श्री चंद्रमोहन ने ‌याद दिलाया कि 28 जून 1979 को जिस समय पहली बार चौधरी भजनलाल हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उनके जीवन का एक ही लक्ष्य था कि समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के आंसू पौंछ कर उसकी पीड़ा और वेदना को  किस प्रकार से कम से कम किया जा सके। उन्होंने इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही अपने शासनकाल के दौरान बिना किसी दुर्भावना और भेदभाव के कार्य किया और वह गरीबों के मसीहा बन गए।

                       उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल को हरियाणा में गरीबों का मसीहा इस लिए भी कहा जाता है कि चौधरी भजनलाल का  हमेशा ही यह मानना था कि गरीब आदमी की बद दुआएं कभी भी नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि उनकी बददुआओ में इतनी ताकत है कि वह कभी भी खाली नहीं जाती हैं।गरीब व्यक्ति की पीड़ा को देखकर चौधरी भजनलाल का दिल असहज हो उठता था और जब तक उस समस्या का निराकरण नहीं हो जाता तब तक उन्हें चैन नहीं मिलता था। उन गरीबों की दुआएं और आशीर्वाद का ही यह फल था कि उन्हें प्रदेश के सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री  रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।                             

        उन्होंने याद दिलाया कि चौधरी भजनलाल ने पहली बार मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में सन् 1980 में  हरियाणा अनुसूचित जाति कल्याण निगम की स्थापना करके अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान का रास्ता प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता हमेशा से ही अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के लोगों के खिलाफ रही है। उन्होंने याद दिलाया कि भारत सरकार ने लेटरल इन्ट्री के माध्यम से  संयुक्त सचिव स्तर के 12 अधिकारियों की सीधी भर्ती की थी और इस भर्ती की विशेषता यह रही कि इन 12 अधिकारियों में से  एक भी अधिकारी अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग से सम्बन्धित नहीं  है। देश में पहली बार यह सीधी भर्ती  बिना कोई परीक्षा आयोजित किए अपने चहेतों को समायोजित करने के लिए , भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा करके की गई। एक आई ए एस अधिकारी को संयुक्त सचिव के पद तक पदोन्नति के द्वारा पहुंचने में लगभग 20 साल का समय लग जाता है, लेकिन इन को सीधे ही संयुक्त सचिव के पद पर तैनात करके उन आई ए एस अधिकारियों के सिर पर बैठा दिया गया है। जिन्होंने रात- रात भर जाग कर अपनी मेहनत के बल पर आईं ए एस की परीक्षा पास की है।                     ‌‌           ‌                  श्री चन्द्र मोहन ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार केवल मात्र पूंजी पतियों की सरकार है और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए ही विभिन्न प्रकार की नीतियां बना रही है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी कुमारी सैलजा के मार्ग दर्शन में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए सदैव ही तत्पर रहेगी , इसके लिए चाहे कितनी भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े कांग्रेस पार्टी कभी भी अपने दायित्व से पीछे नहीं हटेगी।                      

   ‌ ‌******************

Post a Comment

أحدث أقدم