चंडीगढ़  : 17th Oct.2016 : हरियाणा स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर ताऊ देवी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है | यह टूर्नामेंट हरियाणा प्रदेश में 8 चरणों में किया जायेगा | जिसका ग्रैंड फिनाले हरियाणा दिवस के दिन 01 नवम्बर को गांव चौटाला में आयोजित किया जायेगा |
हरियाणा स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवम पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चाँद गहलोत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि हरियाणा को राज्य का दर्ज़ा दिलवाने में जो योगदान दिया ताऊ देवी लाल जी का रहा है वह अपने आप में एक अहम् बात है और उनका खेलों के प्रति रूझान और खेलों के उत्थान के लिए जो कदम उठाये उनका अंदाज़ा लगा पाना संभव नही | यही कारण है कि हरियाणा राज्य खेलो में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान बनाये हुए है | यही सपना ताऊ देवी लाल जी का था कि हरियाणा प्रदेश पूरे भारत वर्ष में अव्वल दर्ज़े पर रहे | गोपी चंद गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन ने निश्चय किया कि ताऊ देवी लाल जी का संकल्प पूरा करने हेतु वॉलीबॉल उत्सव का आयोजन पूरे हरियाणा प्रदेश में किया जाये जिसमें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कंपनियां भी भरपूर सहयोग कर रही है |
हरियाणा स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सूबे सिंह ने बताया यह टूर्नामेंट हरियाणा के 08 अलग अलग जगहों पर किया जायेगा ताकि पूर्ण रूप से हरियाणा प्रदेश की प्रतिभा को सामने लाया जा सके | चौटाला परिवार ताऊ देवी लाल के सपने को साकार करने में प्रयासरत हैं | हरियाणा स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन भी खेलो के उत्थान के लिए अपनी जिम्मेवारी समझते हैं | भिवानी, हिसार, पंचकूला, रोहतक, कैथल, करनाल, गुड़गांव और कुरुक्षेत्र में खेलों का आयोजन किया जायेगा ताकि प्रदेश का कोई खिलाडी प्रतिभा दृशाने में चुके ना |
हमें ख़ुशी है कि ताऊ देवी लाल वॉलीबॉल महोत्सव आयोजन करने का हमें मौका मिला है | आरओएस लीग प्र.लि. के प्रमोटर आशीष कँवल ने टूर्नामेंट के प्रायोजक मार्किट ऑनलाइन एप्प, स्पोर्टज़लिव, दर्द निवारक नाइस जेल आदि कंपनियों का आभार जताया जिन्होंने इस आयोजन में भरपूर सहयोग दिया है |

Post a Comment

Previous Post Next Post