चंडीगढ़, 21 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज परिवहन मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार के सुपुत्र सुनील कुमार की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। 
मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री कर्णदेव कम्बोज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष बराला, विधायक श्याम सिंह राणा, विधायक महिपाल ढांडा व रोहिता रेवड़ी, सफीदों विधायक जयवीर देशवाल, बहादुरगढ़ के विधायक दिनेश कौशिक, एमएलए घनश्याम सरार्फ, समालखा विधायक रविन्द्र मछरौली, अनुसूचित जाति वित्त निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल,खादी बोर्ड के चेयरमैन संजय भाटिया, हैफेड चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, रोहतक मण्डलायुक्त चन्द्रप्रकाश, भाजपा जिला प्रधान प्रमोद विज, मेयर सुरेश वर्मा, एडवोकेट विजयपाल, मण्डल अध्यक्ष महावीर भागर्व,  विरेन्द्र तनेजा, गोविन्द्र पहलवान, अजमेर सिंह, पार्षद अशोक कटारिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, प्रदेश सचिव सुप्रिया रत्न, पार्षद दुष्यंत भट्ट सहित प्रदेश के अन्य गणमान्य लोगों और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि इत्यादि भी शामिल रहे। 
गौरतलब है कि मंगलवार की अल सुबह लगभग 2 बजे हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के सुपुत्र सुनील कुमार का हृदय गति रूक जाने के कारण देहांत हो गया था। उनके देहांत से पंवार परिवार की अपूर्णिय क्षति हुई है और परिवार को गहरा सदमा लगा है। सुनील कुमार की आयु 34 वर्ष थी। उनकी पत्नी का नाम श्वेता है और 2 पुत्र हैं जिनका नाम निश्चय व लोकी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post