चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल युथ एसोसिएशन के शनिवार दिनाक 12 /05 /2018 को हुए वार्षिक समारोह में सर्वसम्मति से श्री मनीष निगम को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया वर्तमान में वो चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल युथ एसोसिएशन महासचिव थे । इस एसोसिएशन में लगभग दो सौ सदस्य है जो CIYA के एग्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य के साथ मिलकर  समय समय इंडस्ट्रीज के बेहतरी के लिए कदम उठाते रहते है।    
वही चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल युथ एसोसिएशन के निवतर्मान अध्यक्ष  श्री अवि भसीन अब CIYA के चेयरमैन बनाये गए है।
समारोह के अंत में पूर्व अध्यक्ष अवि भसीन ने धन्यवाद भाषण दिया और सभी सदस्यों को सहयोग के लिए बधाई दी, वही नव नियुक्त अध्यक्ष श्री मनीष निगम ने सभी सदस्यों से मिलकर आगे आने और इंडस्ट्री के बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई और बताया की अगले दो दिनों में वो नयी कमिटी का गठन करेंगे   
इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित निगम साइंटिफिक वर्क्स के मालिक  श्री मनीष निगम कायस्थ सभा ट्राइसिटी के अध्यक्ष, बीजेपी स्माल एंड माइक्रो इंडस्ट्रीज सेल के कन्वेनर एवं RWA मोयियाज़ रॉयल सिटी, जीरकपुर के महासचिव भी है।
इस वार्षिक समारोह में  CIYA  चंडीगढ़ के निम्नलिखित सक्रिय सदस्य के अलावा  करीब 125 सदस्य उपस्थित रहे। 
हरिंदर सिंह सलच, दीपक शर्मा, रितेश अरोड़ा , दीपक अरोड़ा , महेश जैन , अभय गुप्ता , दीपक पराशर , हरसिमरन सिंह , मनु वोहरा , अरुण शर्मा , करण वासुदेवा , दीपक कुमार , रमनदीप सिंह , जरनैल सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post