चण्डीगढ़ :( प्रवेश)  शिवसेना( बाल ठाकरे ) के राष्ट्रीय संगठन अधिकारी अशोक तिवारी ने चण्डीगढ़ आकर पार्टी के स्थानीय कार्यकारी अध्यक्ष परमजीत सिंह के साथ आने वाले नगर निगम चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने व निगम चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी वार्डो पर नगर निगम के चुनाव लड़ने रणनीति भी बनाई। अशोक तिवारी ने कहा कि शिवसेना ( बाल ठाकरे ) गरीबों के साथ भाजपा द्वारा किये जा रहे धक्के के खिलाफ जोरदार ढंग से विरोध करेगी व आम जनता के हित में आवाज बुलंद करेगी।
बैठक में शिवसेना ( बाल ठाकरे ), चंडीगढ़ के सभी वार्ड प्रधान मौजूद रहे। परमजीत सिंह राजपूत ने कहा भी जमीन पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही नगर निगम के टिकट दिए जाएंगे इसलिए सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर काम करें और लोगों के हित में काम करें। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महासचिव मोहित शर्मा, प्रदेश सदस्य आकाश सक्सेना, वार्ड प्रधान, मलोया, राजीव व वार्ड प्रधान, डडूमाजरा, अर्जुन इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post