चंडीगढ़
पीजीआई में लॉन्ड्री के पास पड़ते स्लम एरिया में 14 साल की बच्ची की 29 साल के युवक के साथ शादी करवाई जानी थी। इसकी सूचना किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दे दी। कोऑर्डिनेटर शीतल सगोत्रा की अगुवाई में मौके पर जाकर शादी रुकवाई गई। दोनों के माता-पिता को चौकी ले जाया गया। इस मामले में पीजीआई चौकी पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है। मामला वीरवार का है, जब किसी ने हेल्पलाइन पर सूचना दी कि यहां नाबालिग की शादी करवाई जा रही है। टीम मौके पर पहुंची। मौके पर लड़की की मां मिली। टीम ने मां से बातचीत की।

إرسال تعليق