चंडीगढ़
प्रशासन के फूड सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर्स एंड लीगल मेट्रोलाॅजी डिपार्टमेंट की तरफ से वीरवार को नेशनल कंज्यूमर डे 2020 मनाया गया। इस मौके पर वेबिनार करवाया गया, इसमें कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के बारे में जानकारी साझा की गई। इस मौके पर प्रेसिडेंट स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन चंडीगढ़ जस्टिस राज शेकर अत्री ने शिकायत करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म को लाॅन्च किया।
इस वेब पोर्टल के जरिए लोग ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं और उनको कंज्यूमर कोर्ट जाने की जरूरत नहीं होगी। इसमें स्टेट कमीशन और डिस्ट्रिक्ट कमीशन -1 और 2 के पास शिकायत की जा सकेगी। इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि पहली बार मीडिएशन भी शुरू की गई है ताकि विवादों को आपसी रजामंदी से खत्म करवाया जा सके। यहां बताया गया कि चंडीगढ़ स्टेट कमीशन ने 94.18 और डिस्ट्रिक्ट कमीशन ने 94.18 फीसदी मामलों का निपटारा किया है।

إرسال تعليق