लालड़ू  


हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों की ओर से लालड़ू में 3 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बस अड्डे का नींव पत्थर रखा गया। वहीं, शहर में एलईडी लाइट लगाए जाने की भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान ढिल्लों ने बताया कि यह बस अड्डा पार्किंग, कैंटीन व रैन बसेरा जैसी सुविधाओं से लैस होगा और छह महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।


ढिल्लों ने कहा कि लालड़ू शहर को सेक्टरों में बांटकर मकान नंबर लगाए जाएंगे। पंजाब सरकार की ओर से झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले व्यक्तियों को लालड़ू 40-40 गज के मुफ्त प्लाट दिए जाएंगे। वहीं, सरकारी अस्पताल को जल्दी ही ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल- भाजपा का ब्लॉक समिति व जिला परिषद की तरह नगर काउंसिल चुनावों में सफाया होना निश्चित है। इस मौके पर वासदेव मदान, संजय मदान, पवन नारंग, सुशील मगरा, प्रेम राणा, डाक्टर श्याम शर्मा, केवल घोलूमाजरा, जसविन्द्र सिंह मलकपुर, गुरजंट दप्पर, जत्थेदार अमरीक सिंह मलकपुर, सतीश राणा, जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

أحدث أقدم