चंडीगढ़  (प्रवेश फरण्ड ) 

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पूर्व चेयरमैन व नामित पार्षद चरंजीव सिंह बुधवार को एक बार फिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिए गए। बुधवार को सेक्टर-30 में उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा व्यापार मंडल के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने की। दरअसल, व्यापार मंडल का चुनाव 17 जनवरी को होना तय हुआ था। इसके लिए 4 और 5 जनवरी को नामांकन भरे जाने थे। लेकिन दोनों दिन और किसी कैंडिडेट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरा। जबकि चरंजीव सिंह ने सोमवार को नामांकन भर दिया था। ऐसे में किसी अन्य कैंडिडेट के चुनाव मैदान में न होने की वजह से बुधवार को उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। वर्तमान अध्यक्ष अनिल वोहरा ने नव नियुक्त अध्यक्ष चरंजीव सिंह को कार्यभार सौंपा।

Post a Comment

أحدث أقدم